Bobby Deol On Abrar Haq: णबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल ने रिलीज होते ही धुंआधार तबाही मचा दी है। इसी के साथ फिल्म की कहानी के लोग कायल हो गए हैं। फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग ने चार चांद लगा दिए हैं। एनिमल में बॉबी देओल ने फैंस और लोगों के बीच अबरार बन दहशत बना दी है। अब हाल ही में बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया की कैसे अबरार हक के किरदार से उन्हें कैसा महसूस होता था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
एनिमल (Animal) में अबरार हक का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बताया की कैसे उनके रोल से उनको क्या फील होता था। एक्टर ने बताया की कैसे शुरुआत में उन्हें अपने रोल से खुद घिन आने लगी थी। फिर उन्हें एहसास हुआ की ये सिर्फ किरदार है और मैं क्यों इतना घिनौना फील कर रहा हूं। साथ ही जिनके साथ मैंने सीन शूट किया था उन्ही के साथ शाम को बैठकर खाना खाया।
जानकारी के लिए बता दें अब तक एनिमल ने अब तक 518 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का दूसरा पार्ट एनिमल पार्क भी आ सकता है। साथ ही ये फिल्म खूंखार हो सकती है और भी ज्यादा।
