Sunny Deol's Review Bobby Deol Animal: संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' (Animal) दुनिया भर में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को देखने के बाद लोगों ने अपने रिव्यू भी साझा करने शुरू कर दिए हैं। 'एनिमल' को देखकर ऑडियंस इसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। बड़े परदे पर दोनों की भिड़ंत देखने के बाद हरकोई इनकी तारीफ कर रहा है। ऐसे में अब बॉबी देओल के बड़े भाई सनी देओल (Sunny Deol) ने भी 'एनिमल' का रिव्यू शेयर कर दिया है।
सनी पाजी ने बॉबी देओल के साथ कई पिक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे छोटे भाई ने दुनिया हिला दी है। एनिमल की सक्सेस के लिए बधाई हो।' इतना ही नहीं दोनों भाई को साथ में देखने के बाद फैन्स भी बेहद खुश हैं। बता दें सनी देओल के बाद लोगो को लग रहा है कि बॉबी देओल का कमबैक भी शानदार होगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल की इस साल फिल्म 'गदर 2' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। फिल्म में अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 524 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके अलावा सनी देओल अब 'लाहौर 1947' में दिखाई देंगे। फिल्म आमिर खान के बैनर तले बनाई जा रही है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं
