Animal on OTT: इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी Ranbir-Bobby की फिल्म !!

Animal on OTT: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद अब लोगों को 'एनिमल' की रिलीज डेट का इंतजार है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक 'एनिमल' जनवरी के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है।

Animal on OTT: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इतने ही नहीं फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर केवल दिनों में 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार लिया था। इस समय लोगों की बड़ी भीड़ 'एनिमल' को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है। ऐसे में अब लोगों के मन में एक सवाल बना हुआ है कि 'एनिमल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब दस्तक देगी।

Ranbir Kapoor and Bobby Deol's Animal

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की 'एनिमल' की ओटीटी रिलीज डेट काफी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि 'एनिमल' के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। SiasatDaily.com की एक रिपोर्ट के अनुसार 'एनिमल' भी बाकी फिल्मों की तरह ही लगभग सिनेमाघरों से हटने के 45 से 60 दिनों के बीच ओटीटी पर रिलीज होगी। फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म जनवरी में ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की पुष्टि नहीं की गई है।

End of Feed