Animal Movie Teaser, Ranbir Kapoor Animal Movie Trailer: रणबीर कपूर की एक्शन एंटरटेनर एनिमल (Animal) का टीजर आज 28 सितंबर 2023 को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर के अलाबा फिल्म में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी मौजूद हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है जो इससे पहले कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म में रणबीर कपूर का लुक देख फैंस के रौंगटे खड़े हो गए हैं। एक्शन, डायलॉग, बैकग्राउंड म्यूजिक, सभी मामलों में फिल्म सुपरहिट नजर आ रही है। फिल्म का टीजर शुरू होता है रणबीर और रश्मिका से, जहां एक्ट्रेस रणबीर से उनके पिता को लेकर कुछ ऐसी बात कह देती हैं, जिससे वह चिड़ जाते हैं। वहीं अगले ही सीन में अनिल कपूर, रणबीर पर थप्पड़ बरसाते दिख रहे हैं। मूवी का टीजर एक नंबर हैं, फैंस यह देखकर रणबीर को खूब वाह वाही दे रहे हैं।
Ranbir kapoor Animal official teaser out
एनिमल के टीजर ने मचाया तहलका
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसका दमदार टीजर टी सीरिज ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर दिया है।
आज रणबीर कपूर अपना 41 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने एनिमल का टीजर शेयर कर फैंस को रिटर्न गिफ्ट दे दिया है। आइए इस जबरदस्त एक्शन मूवी के टीजर पर एक नजर डालते हैं।
