Ranbir-Rashmika intimate scene chopped by CBFC: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल को सीबीएफसी से ए सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म के कंटेंट को ध्यान में रखते हुए सेंसर बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि एनिमल को ए सर्टिफिकेट दिया जाए। टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने एनिमल को ए सर्टिफिकेट देने के साथ-साथ मेकर्स से कुछ शब्दों को बदलने के लिए भी कहा है। मेकर्स इन बदलावों के लिए तैयार हो गए हैं। जब फिल्म एनिमल दर्शकों के सामने होगी तो उन्हें कुछ शब्दों में बदलाव में महसूस होगा।
Exclusive! Animal: Ranbir Kapoor-Rashmika Mandanna's Intimate Close-Ups DELETED by Censors
फिल्म Animal से हटाया जाएगा रणबीर-रश्मिका का इंटिमेट सीन
फिल्म में सुझाए गए बदलावों के साथ-साथ सेंसर बोर्ड ने स्क्रीनिंग के बाद रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के बीच फिल्माए गए इंटिमेट सीन पर भी कैंची चलाई है। टाइम्स नाउ के हाथ लगी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार फिल्म एनिमल से रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना का इंटिमेट सीन हटाया जाएगा। फिल्म एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए बदलावों से थोड़े नाखुश हैं लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि इन बदलावों के बावजूद भी दर्शकों को एनिमल पसंद आएगी।
शानदार है रणबीर कपूर की एनिमल की एडवांस बुकिंग
फिल्म एनिमल की एडवांस बुकिंग की बात करें तो इसने अब तक 8.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म जिस स्पीड से दर्शकों के दिमाग में दौड़ रही है, उसे देखकर लग रहा है कि एनिमल जल्द ही 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स आश्वस्त हैं कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कारोबार करेगी और कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डालेगी।
