Animal Box Office Collection Day 6 (Early Estimates): रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर मूवी एनिमल (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। 61 करोड़ की ओपनिंग के बाद एनिमल पीछे मुड़ने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 200 करोड़ का प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया है। इसी के साथ ही अब एनिमल ने वीकेंड के बाद भी अपनी दमदार कमाई जारी रखी है। अभी तक एनिमल की किसी भी दिन की कमाई 30 करोड़ के कम नहीं रही है।
Animal Box Office Collection Day 6
यह भी पढ़ें- Varun और Manushi की फिल्म Operation Valentine गई ठंडे बस्ते में, फिल्म को अनिश्चित समय के लिए किया स्थगित
अब बुधवार यानी छटवें दिन के भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अब सामने आ रहे हैं। बुधवार को रणबीर कपूर की फिल्म ने अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया है। जिसे देखकर कई लोगों को हैरानी भी हो रही है। आइए फिल्म के सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
एनिमल ने 6वें दिन किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर एनिमल ने बुधवार को लगभग 30 करोड़ की कमाई कर ली है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 300 करोड़ पार पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर एनिमल ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। सिर्फ 6 दिनों के भीतर 500 करोड़ क्लब में शामिल होना किसी भी फिल्म के लिए एक काफी बड़ी बात है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
