Animal Box Office Collection Day 2: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में रणबीर, रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), बॉबी देओल (Bobby Deol), अनिल कपूर (Anil Kapoor) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में रणबीर की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
Animal Box Office Collection Day 2 (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे ने फ्लॉन्ट किया बॉयफ्रेंड के नाम वाली टी शर्ट, यूजर्स बोले- आदित्य संग रिश्ता हुआ कंफर्म
एनिमल ने दो दिन में 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ की कमाई की थी। ग्लोबली फिल्म ने पहले दिन 129 करोड़ की धमाकेदार कमाई की।
दूसरे दिन भी एनिमल ने की छप्परफाड़ कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 66 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एनिमल रणबीर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले ओपनर फिल्म बन गई है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड तक 150 करोड़ का आंकड़ा पर कर लेगी। फिल्म की कहानी बाप और बेटे पर आधारित है। फिल्म में एक्शन और फैमिली ड्रामा का भरपूर डोज है।
