अनिल कपूर ने माइनस 110°C में बिना कपड़ों के किया वर्कआउट, वीडियो देख फैंस के छूटे पसीने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 9, 2023, 11:46 PM IST

Anil Kapoor work out Video: अनिल कपूर ने अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। एक्टर के वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक्टर उम्र के इस पड़ाव में इतनी इंटेस वर्क आउट कर रहे हैं। फैंस एक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Anil Kapoor work out Video: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) फिटनेस फ्रीक है। वो 66 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से यंग एक्ट्रर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर माइनस 110 डिग्री में मास्क लगाकर वर्कआउट करते हुए नजर आए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर के वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

anil kapoor (2)

Anil Kapoor (credit pic: instagram)

एक्टर ने हाल ही में क्रायोथेरेपी करवाई है जिसे कोल्ड थेरेपी के नाम पर जाना जाता है। इस थेरेपी के जरिए शरीर का फैट कम किया जाता है। एक्टर इन दिनों अपनी वर्कआउट पर खास ध्यान दे रहे हैं। एक्टर ये सब तैयारी अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर के लिए कर रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, नॉटी एट 40 का टाइम गया। अब सेक्सी एट 60 का समय है।

End of Feed