Anil Kapoor Net worth: कभी ब्लैक में बेचते थे अनिल कपूर फिल्मों की टिकट, आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 24, 2022, 08:53 AM IST

Anil Kapoor Net worth: अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। एक्टर के बर्थडे पर उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं।

Anil Kapoor Net worth: बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस देख उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है। एक्टर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। एक्टर ने कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में ये मुकाम हासिल किया है। एक्टर कई बार अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर भावुक हो चुके हैं। एक्टर ने बताया था कि जब वो मुंबई आए थे। तब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। एक्टर ने अपने परिवार की मदद करने लिए शोमैन राज कपूर के गैराज में काम करते थे। वो वहीं पर एक कमरे के मकान में रहते थे। आइए एक्टर के जन्मदिन पर उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं। अनिल कपूर की संपत्ति करोड़ों में है।

Anil Kapoor Net worth: कभी ब्लैक में बेचते थे अनिल कपूर फिल्मों की टिकट, आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Cabknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर के पास 134 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पिछले कुछ सालों में एक्टर की नेटवर्थ में लगातर बढ़ोत्तरी हो रही है। एक्टर फिल्मों के अलावा विज्ञापन से भी पैसे कमाते हैं। इसके अलावा कई तरह के बिजनेस में इंवेस्टमेंट करते हैं।

End of Feed