Anil Kapoor 'मिस्टर इंडिया' बनकर इंस्टाग्राम से हुए गायब, बेटी सोनम ने नए प्रोजेक्ट को लेकर दिया हिंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 21, 2023, 10:39 AM IST

अनिल कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। एक्टर की इस कदम से फैंस हैरान है। सिर्फ फैंस ही नहीं एक्टर की बेटी सोनम कपूर ने भी स्क्रीनशॉट शेयर कर पूछा कि डैड ये क्या है? एक्टर के डिलीट पोस्ट की वजह मिस्टर इंडिया 2 है। एक्टर जल्द इस फिल्म का ऐलान कर सकते हैं।

Anil Kapoor Deleted Instagram Post: अनिल कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से सभी फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए है। एक्टर की इस बात से फैंस हैरान रह गए है। फैंस जानना चाहते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि एक्टर ने सभी पोस्ट डिलीट कर दिए है। एक्टर के इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन फॉलोअर्स है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल कपूर मिस्टर इंडिया 2 की जल्द अनाउंसमेंट कर सकते हैं। एक्टर के भाई बोनी कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात पर चुप्पी तोड़ी है।

End of Feed