पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) का 23 अक्टूबर को निधन हो गया था। क्रिकेटर का निधन 77 साल की उम्र में हुआ। क्रिकेटर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बिशन बेदी के जाने से पूरा परिवार सदमे में है। क्रिकेटर के परिवार में उनकी पत्नी अंजू और बच्चे बच्चे अंगद और नेहा हैं। पिता के निधन के बाद अंगद बेदी ने प्यार भरा इमोशनल पोस्ट लिखा है। अंगद बेदी ने अपने पिता और क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक जताते हुए परिवार की तरफ से दिल छू जाने वाला मैसेज लिखा है।
Bishan Singh bedi- Angad bedi (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Deva first Look: Shahid Kapoor ने शेयर किया अपना धांसू लुक, अगले साल दशहरा पर रिलीज होगी फिल्म
एक्टर ने लिखा, पापा अपने किरदार की तरह ही, हमें आखिरी स्पिन गेंद से चकमा दे गए। एक ऐसी गेंद जिसे हमने कभी नहीं देखा था। अब हम इस सदमे और दुख से उभरने की कोशिश कर रहे हैं। हमें सांत्वना मिलती है कि उन्होंने समृद्धि, निडर और पूर्ण जीवन जीया है। उन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया है। हम सार्वजनिक और व्यक्तिगत रूप से मिले प्यार भरे संदेश से प्रेरित हैं। ये दिल छू जाने वाला है पापा ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उन्होंने अपना सारा जीवन परिवार और अपने वाहेगुरु की सेवा में व्यतीत किया है। वह निर्भाऊ- निर्वैर जीवन जीने के प्रतीक थे। हमें इस बात को जानकर सुकुन मिलता है कि वो अपने प्रिय के साथ हैं।
अंगद ने पिता के लिखा इमोशनल नोट
अंगद ने आगे लिखा, डैड हम आपको अपने जीवन में पाकर धन्य थे। हम आपके आदर्शों पर जीने की पूरी कोशिश करेंगे। आप हमारा हर मोड़ पर मार्गदर्शन करते रहें। प्यार और विश्वास के साथ हमारे साथ रहें।
