'सैयारा' के बाद अनीत पड्डा के हाथ लगी बड़ी फिल्म, फातिमा सना शेख-अर्जुन माथुर संग शेयर करेंगी स्क्रीन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2025, 03:21 PM IST

Aneet Padda New Movie: फिल्म सैयारा (Saiyaara) फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) की नई मूवी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अनीत पड्डा बॉलीवुड के इन स्टार्स के साथ नई फिल्म करने जा रही है। इस बार अनीत पड्डा फिल्म सैयारा से एकदम अलग रोल में नजर आएंगी।

Aneet Padda New Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सैयारा (Saiyaara) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बना दिए जिसे तोड़ पाना अब मुश्किल है। फिल्म में अनीत पड्डा की एक्टिंग देखने के बाद हर कोई उनका दीवाना हो गया था। अब इन सब के बीच अनीत पड्डा की नई फिल्म को लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है। एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने फिल्म सैयारा के बाद अब इन स्टार्स के साथ नई मूवी करने जा रही है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Aneet Padda New Movie

Image Source: Aneet Padda Instagram

अनीत पड्डा के हाथ लगी नई फिल्म

फिल्म सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह अनीत पड्डा का नई फिल्म है जिसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। Bollywood Bubble की रिपोर्ट के मुताबिक अनीत पड्डा फिल्म सैयारा के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) और एक्टर अर्जुन माथुर (Arjun Mathur) के साथ फिल्म करने वाली हैं। ये एक कोर्टरूम ड्रामा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को नित्या मेहरा (Nitya Mehra) डायरेक्ट करने वाली हैं। इस फिल्म में अनीत पड्डा का अहम रोल होने वाला है। इस खबर के सामने आने के बाद से अनीत पड्डा के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed