Vicky Kaushal says NO to Anees Bazmee: ऐसा कहा जाता है कि जोड़ियां स्वर्ग में बनकर आती हैं लेकिन बॉलीवुड में जोड़ियां वक्त और डेट्स पर निर्भर करती हैं। अगर कोई डायरेक्टर किसी अभिनेता के साथ फिल्म करना चाहता है लेकिन उसके पास डेट्स नहीं हैं तो उनकी जोड़ी चाहकर भी नहीं बन पाती है। कुछ ऐसा ही होने जा रहा है विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और अनीस बज्मी (Anees Bazmee) के साथ। खबरों की मानें तो भूल भुलैया 2 जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद अनीस बज्मी एक्टर विक्की कौशल के साथ अपनी नई फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन डेट्स की परेशानी के चलते विक्की कौशल ने यह मूवी ठुकरा दी है। अब अनीस बज्मी एक नए अभिनेता की तलाश में हैं, जो उनकी फिल्म में काम कर सके।
Vicky Kaushal ने मार दी Bhool Bhulaiyaa 2 डायरेक्टर Anees Bazmee की फिल्म को लात!!
अनीस बज्मी ने Kartik Aaryan को भी ऑफर की थी मूवी
डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपनी यह मूवी विक्की कौशल से पहले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को ऑफर की थी। भूल भुलैया 2 जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने का बाद अनीस बज्मी को लगा था कि कार्तिक आर्यन उनके साथ दोबारा जरूर काम करेंगे लेकिन एक्टर ने कुछ कारणों के चलते अनीस बज्मी की फिल्म को ठुकरा दिया। इसके बाद अनीस बज्मी विक्की कौशल के पास पहुंचे थे लेकिन उन्होंने भी ठेंगा दिखा दिया है।
अनीस बज्मी को है नए एक्टर की तलाश
ईटाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि अनीस बज्मी अपनी नई फिल्म किसी नए एक्टर के साथ ही बनाना चाहते हैं, जिस कारण विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन को मनाने की कोशिश कर रहे थे। इन दोनों एक्टर्स की न सुनने के बाद अब वो बाकी एक्टर्स का रुख करेंगे। अनीस बज्मी को लगता है कि उनकी स्क्रिप्ट के लिए नया एक्टर ही ठीक रहेगा, जिस कारण वो इंडस्ट्री के बाकी एक्टर्स को मनाने की कोशिश करेंगे।
