'मैं सीक्वल नहीं बनाता'-Andaz Apna Apna 2 को लेकर Rajkumar Santoshi ने तोड़ी चुप्पी, नई फिल्म का किया ऐलान

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 20, 2026, 08:06 PM IST

Rajkumar Santoshi on Andaz Apna Apna 2: आमिर खान और सलमान खान की ‘अंदाज अपना अपना’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए राजकुमार संतोषी ने अब बड़ा अपडेट दिया है।

Rajkumar Santoshi on Andaz Apna Apna 2: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और सलमान खान (Salman Khan) की कल्ट कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना (Andaz Apna Apna) आज भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती है। फिल्म के मजेदार किरदार, जबरदस्त कॉमेडी और यादगार डायलॉग्स आज भी लोगों को खूब हंसाते हैं। ऐसे में लंबे समय से फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने इस इंतजार को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने फिल्म को लेकर नया अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं कि राजकुमार संतोषी ने फिल्म को लेकर क्या कहा है।

Rajkumar Santoshi on Andaz Apna Apna 2

राजकुमार संतोषी ने फिल्म को लेकर किया नया खुलासा (Image Source: Andaz Apna Apna Movie)

नहीं बन रही है 'अंदाज अपना अपना'

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी एक बार फिर से अपनी फिल्म अंदाज अपना अपना 2 को लेकर खबरों में हैं। इसकी वजह राजकुमार संतोषी का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। आईएएनएस (IANS) से बातचीत में राजकुमार संतोषी ने ‘अंदाज अपना अपना 2’ को लेकर अपनी बात रखी है। राजकुमार संतोषी ने कहा, “मैं सीक्वल नहीं बनाता। ‘अंदाज अपना अपना’ पहले ही बन चुकी है। मैं उसी जॉनर और उसी तरह की एक और फिल्म बना रहा हूं कॉमेडी, एडवेंचर। इसका नाम ‘अदा अपनी अपनी’ है।” राजकुमार संतोषी के मुताबिक, ‘अदा अपनी अपनी’ में ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी ही कॉमेडी देखने को मिलेगी और म्यूजिक भी “कमोबेश उसी तरह का” होगा। हालांकि, फिल्म की कहानी पूरी तरह अलग होगी। इसके किरदारों का सफर भी 1994 में आई ‘अंदाज अपना अपना’ से सीधे तौर पर जुड़ा नहीं होगा। राजकुमार संतोषी ने ये भी बताया कि उनकी आने वाली फिल्म खास तौर पर उन दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, जो इतने सालों बाद भी ‘अंदाज अपना अपना’ को पसंद करते हैं।

End of Feed