Andaz Apna Apna 2: आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'स्क्रिप्ट पर राज संतोषी काम कर रहे हैं...'

Aamir Khan on Andaz Apna Apna 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने साल 1994 की कल्ट क्लासिक मूवी 'अंदाज अपना-अपना' के सीक्वल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आमिर खान ने बताया कि डायरेक्टर राजकुमार संतोषी इस मूवी की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

Aamir Khan on Andaz Apna Apna 2: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) अपनी हालिया फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीती रात बॉलीवुड सेलेब्स के लिए आमिर खान ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी होस्ट की थी। इस दौरान सलमान खान, शाहरुख खान और रितेश देशमुख सहित कई सेलेब्स ने फिल्म देखी। सभी ने आमिर खान की मूवी क बेहद शानदार बताया। 'सितारे जमीन पर' रिलीज के साथ-साथ आमिर खान ने साल 1994 की कल्ट क्लासिक मूवी 'अंदाज अपना-अपना' के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट भी साझा किया।

Aamir Khan on Andaz Apna Apna 2

'अंदाज अपना-अपना 2' को लेकर बनने की अफवाहों पर आमिर खान ने कहा कि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इस मूवी के नए वर्जन पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म अभी अर्ली स्टेज में है। आमिर खान और सलमान खान इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट से सन्तुष्ट होने के बाद ही हामी भरेंगे।

End of Feed