अनन्या पांडे (Ananya Pandey) इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ अपनी अगली फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की शूटिंग को लेकर बिजी चल रही है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके शूटिंग सेट से कई तस्वीरें और वीडियो लीक हुए थे। वही अब सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस एकदम अलग लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
Ananya Pandey got lip surgery
अनन्या पांडे ने हाल ही में कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसने तुरंत सबका ध्यान खींचा। तस्वीरें देखकर फैंस का कहना है कि अनन्या पांडे ने लिप फिल करवाया है। फोटोज देखकर फैंस एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं साथ ही एक्ट्रेस की तुलना दिशा पटानी से कर रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीर देखकर फैंस ने कहा-"लिप फिलर...अब आप दिशा पटानी जैसी दिखने लगी हैं।" दूसरे ने भी लिखा, "फिलर्स??? बोटॉक्स??? क्यों?" तीसरे ने लिखा-"नेचुरल ब्यूटी तबाह कर दिया।" चौथे ने लिखा-"आप पहले ही अच्छी लगती थी।"
कब रिलीज होगी फिल्म
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का निर्देशन समीर विद्वान कर रहे हैं। वही इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स कर रहे हैं। तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी अगले वैलेंटाइन पर सिनेमाघरों में 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में करण ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। इस पोटो में कार्तिक और अनन्या एक दूसरे को किस करते दिख रहे थे। उनके होंठ पासपोर्ट से ढके हुए थे।
