An Action Hero Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' (An Action Hero) ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रफ्तार बरकरार रखी है। फिल्म को शुक्रवार 2 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसके बाद रिलीज के पहले दिन फिल्म ने मात्र 1.5 करोड़ के आस-पास का बिजनेस किया था। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वीकेंड पर फिल्म अच्छी कमाई कर सकती हैस लेकिन अब शनिवार के बॉक्स ऑफिस आंकड़े देखने के बाद फिल्म के मेकर्स के हाथ काफी बड़ी निराशा लगी है। रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल नजर आ रही है। एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म An Action Hero अगर इसी प्रकार का कमाई करती रही तो यकीनन फ्लोप होती नजर आ रही है।
Ayushmann Khurrana Film An Action Hero
दूसरे दिन भी फेल हो गई फिल्म
भारतीय फिल्म समीक्षक तरुण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म An Action Hero ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी केवल 2.16 करोड़ का ही बिजनेस किया है। फिल्म के साथ कोई दूसरे बॉलीवुड फिल्म नहीं रिलीज की गई। बावजूद इसके एन एक्शन हीरो बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी नजर आ रही है। फिल्म को अच्छे दर्शकों और फिल्म क्रीटीक के अच्छे रिव्यू मिले हैं, इसक ेबाद भी फिल्म को देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों में नही जा रहे हैं।
#AnActionHero gets the much-needed boost/jump on Day 2, but the 2-day total remains extremely low, despite favourab… t.co/hjqgFTo61c
— ANI (@ANI) Dec 4, 2022
फेल हो गई आयुष्मान खुराना की फिल्म
आजयदीप अहलवात ने भी मूवी में जबदस्त एक्टिंग की है। फैंस का मानना है कि फिल्म में चूहे-बिल्ली की लड़ाई काफी मनोरंजक लगती है। कुल 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए प्रोफिट कमा पाना तो मुश्किल नजर आ रहा है। क्योंकि रिलीज के दो दिनों के बाद अभी 'एन एक्शन हीरो' का टोटल कलेक्शन 3-4 करोड़ के बीच ही रहा है।
