बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल के बारे में जानने के लिए हरकोई बेताब रहता है। 80 और 90 के दशक में कई ऐसी प्रेम कहानियां सामने आईं, जिन्होंने खूब चर्चा बटोरी। इन्हीं में से एक नाम अपने जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता सिंह का भी है। अमृता सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहीं। सैफ अली खान से शादी करने से पहले उनका नाम कई बॉलीवुड सितारों के साथ जोड़ा गया था। इनमें अभिनेता सनी देओल, क्रिकेटर रवि शास्त्री और विनोद खन्ना जैसे नाम शामिल बताए जाते हैं। हालांकि अमृता सिंह और सनी देओल की कथित प्रेम कहानी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने साल 1983 में फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के करीब आने की खबरें सामने आई थीं। लेकिन इस रिश्ते में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने अमृता सिंह का दिल तोड़ दिया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 2027 में होगा Sharad Kapoor का कमबैक, मदद मिलने के बाद शेयर किया वीडियो)
सनी देओल की शादी की पिक्स देख टूट गया था अमृता सिंह का दिल
'बेताब' के सेट पर बढ़ी थीं अमृता-सनी की नजदीकियां
अमृता सिंह ने साल 1983 में फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी में अमृता सिंह के अपोजिट सनी देओल नजर आए थे। जब यह फिल्म रिलीज हो तो दर्शकों की ओर से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद की गई। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी की शूटिंग करते हुए अमृता और सनी की नजदीकियां बढ़ने की भी खबरें सामने आई थीं। बताया जाता है कि अमृता सनी देओल को पसंद करने लगी थीं और दोनों के अफेयर की खबरें फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई थीं। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को पब्लिक में स्वीकार नहीं किया था।
सनी देओल की शादी की पिक्स ने तोड़ दिया था अमृता का दिल
अमृता सिंह और सनी देओल की लव-स्टोरी में बड़ा यू-टर्न तब आया, जब अभिनेता की शादी की खबरें सामने आने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल ने अपने करियर की शुरुआत के दौरान ही पूजा देओल से शादी कर ली थी। बताया जाता है कि यह शादी इंग्लैंड में हुई थी। काफी समय तक यह बात छुपाई गई थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनीष गोयल के समर्थन में उतरीं पत्नी पूनम नरूला, Qazi Touqeer की लगाई क्लास)
कहा जाता है कि फिल्म 'बेताब' की शूटिंग के दौरान सनी अक्सर इंग्लैंड जाया करते थे। बाद में एक मैगजीन में सनी और पूजा की शादी की पिक्स आने के बाद चारोंओर और हंगामा मच गया था। इन तस्वीरों के सामने आने से अमृता सिंह को भी कथित तौर पर सनी की शादी के बारे में पता चला। हालांकि उस समय सनी देओल की शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आईं। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि सनी देओल की शादी की पिक्स देखने के बाद अमृता सिंह अंदर से टूट गई थीं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था।
अमृता सिंह ने सनी देओल के साथ रिश्ते को बताया था पब्लिसिटी स्टंट?
सनी देओल की शादी की खबरें फैलने के बाद अमृता सिंह ने तुरंत अभिनेता से दूरी बना ली थी। इतना ही नहीं बाद में अमृता ने सनी संग रिश्ते में होने की खबरों को खारिज कर दिया था। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमृता ने अपने और सनी के कथित अफेयर को फिल्म 'बेताब' के प्रमोशन से जुड़ा पब्लिसिटी स्टंट तक बताया था। हालांकि इस रिश्ते की वास्तविकता को लेकर दोनों की तरफ से कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
