ट्रोलिंग से परेशान होकर अमिताभ बच्चन ने नए ब्लॉग में निकाली भड़ास, कहा- 'लोग कहते हैं ये मत करो, वो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 27, 2025, 04:22 PM IST

Amitabh Bachchan New Blog: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया है। अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा कि वो लगातार आलोचनाओं से परेशान हैं। ट्रोल्स को जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने ये बात लिखी।

Amitabh Bachchan New Blog: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन के ट्विट्स अक्सर खूब वायरल होते हैं। इन सब के बीच अमिताभ बच्चन का एक नया पोस्ट सामने आया है। अमिताभ बच्चन ने काफी समय के बाद ब्लॉग लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन इस ब्लॉग में कई तरह के मुद्दों पर बात करते हुए नजर आए। अमिताभ बच्चन की ये नई पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। तो चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में क्या लिखा है।

Amitabh Bachchan New Blog

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखी ये बात

अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन की पोस्ट अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन का नया ब्लॉग सामने आया है, जो काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि 'लोग मुझे कहते हैं कि मेरे सिग्नेचर बदल दो, इसमें डॉट्स मत डालो, कर्व्ड लाइन्स मत बनाओ, ये पहनो, वो पहनो, यहां मत जाओ, वहां मत जाओ, यहां मत बोलो, वहां मत बोलो। जब बोलता हूं तो कहते हैं क्यों बोला, जब नहीं बोलता तो कहते हैं क्यों नहीं बोला।' इसके बाद अमिताभ ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan) की कविता की कुछ पंक्तियां भी शेयर कीं, जिसमें लिखा था, 'मैं अपने लिए बेफिक्र हो सकता हूं, लेकिन सबके लिए फिक्र करता हूं।' उन्होंने भारत के जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की बात कही। अपने पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'जैसा कि मैंने X पर कहा था कि हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए, जापान को पीछे छोड़कर और अगले ढाई-तीन साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।' इसके अलावा बिग बी ने 'अग्निवीरों' की बहादुरी की भी तारीफ की, जो देश की रक्षा के लिए डटकर मुकाबला करते हैं। अमिताभ बच्चन ने इस ब्लॉग से ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। अब ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गई है।

End of Feed