ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया था ब्लू टिक को बनाए रखने के लिए आपको हर महीने 650 रुपये देने होंगे। ट्विटर ने हाल ही में फेमस राजनेता और बॉलीवुड स्टार्स का ब्लू टिक हटा दिया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कई मुख्यमंत्रियों तक का नाम शामिल है। अब इस मामले में अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है। अमिताभ ने ट्वीट कर बताया है कि अब तो पैसे भी दे दिए है। अब तो हमारा अकाउंट ऑफिशियल कर दो। अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इलाहाबादी भाषा में ट्वीट किया है। एक्टर का ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
amitabh bachchan
अमिताभ ने ट्वीट कर की एलन मस्क से गुजारिश
अरे टि्वटर भैया आप सुन रहे हैं अब तो हम पैसे भर भी दिए हैं तो वह जो ब्लू टिक है वह हमारे नाम के आगे वापस लगा दीजिए ताकि लोग जान जाए कि हम ही असल अमिताभ बच्चन है अब तो हमने आपके हाथ जोड़ लिए हैं अब क्या पैर पर भी पडना पड़ेगा
T 4623 - ए twitter भइया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम ... तो उ जो नील कमल ✔️ होत है ना, हमार नाम… t.co/Q6a3vyqgVr
— ANI (@ANI) Apr 21, 2023
इससे पहले भी बिग बी ने एलन मास्क को मजेदार अंदाज में ट्वीट कर एक गुजारिश की थी। उन्होंने कहा था ट्विटर में एडिट करने का ऑप्शन होना चाहिए। बिग बी ने ट्वीट कर की थी ये गुजारिश, अरे, ट्विटर मालिक भैया, ये ट्विटर पर एक एडिट बटन भी लगा दो प्लीज!!! बार बार जब गलती हो जाती है, और शुभचिंतक बताते हैं हमें, तो पूरा ट्वीट डिलीट करना पड़ता है, और गलत ट्वीट को ठीक कर के फिर से छापना पड़ता है। हाथ जोड़ रहे हैं।
T 4622 - अरे, Twitter मालिक भैया , ये Twitter पे एक Edit button भी लगा दो please !!!बार बार जब ग़लती हो जाती है,… t.co/sgI30lmgpJ
— ANI (@ANI) Apr 19, 2023
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हर बात पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बाते करें तो एक्टर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार प्रभास भी है।
