Amitabh Bachchan ने महिला फैन को किया इग्नोर? वीडियो देख लोगों को आई Nana Patekar की याद

Amitabh Bachchan Trolled: अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फैन एक्टर से हाथ मिलाने की कोशिश करती हुई नजर आई। ऐसे में अब अमिताभ को ट्रोल किया जा रहा है।

Amitabh Bachchan Trolled: बॉलीवुड इंडस्ट्री के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिन यानी 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने अपना 84वां जन्मदिन मनाया। हर बार की तरह अमिताभ ने घर जलसा के बाहर आकार फैंस से मिले। इस दौरान फैंस ने उन्हे जन्मदिन की बधाई दी और खूब प्यार भी लुटाया। इस दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें मिलने आई एक फीमेल फैन को अमिताभ बच्चन इग्नोर करते हुए दिखाई दिए। ऐसे में लोग उन्हे अब ट्रोल कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में देखिए वायरल वीडियो। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan को दिल्ली हाईकोर्ट में होना पड़ेगा पेश, पर्सनैलिटी राइट्स केस में अदालत ने दिया निर्देश)

Amitabh Bachchan Trolled

अमिताभ बच्चन हुए ट्रोल/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन हुए ट्रोल

वीडियो में अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए एक फीमेल फैन मशक्त करती हुई दिखाई दी। लेकिन बॉडीगार्ड ने फीमेल फैन को अमिताभ के करीब जाने से रोका। सिर्फ यही नहीं खुद अमिताभ भी फीमेल फैन से दूरी बनाते हुए दिखाई दिए। ऐसे में लोग ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहना शुरू किया कि अमिताभ ने उत्साहित फीमेल फैन को नजरअंदाज कर डाला। ऐसे में अब लोग अमिताभ बच्चन को इस हरकत के लिए काफी ट्रोल करते हुए दिखाई दिए। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने Amitabh Bachchan को दी जन्मदिन की बधाई, आराध्या के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर)

End of Feed