Amitabh Bachchan ने राम मंदिर में किए रामलला के दर्शन, महानायक ने फोटो शेयर कर लिखा, 'जय सिया राम'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 23, 2024, 08:51 AM IST

Amitabh Bachchan in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए हैं। जिनमें से एक राम अमिताभ बच्चन का भी है। सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर भगवान राम के दर्शन करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह राम लला के साम हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं

Amitabh Bachchan in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है। सोशल मीडिया पर हर तरफ यही चर्चा है कि भगवान राम आ गए हैं। इस बीच राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार भी नजर आए हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए हैं। इस मौके पर बिग बी ने अब एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वह भगवान राम के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राम लला के साथ तस्वीर शेयर की है।

End of Feed