Oct 20, 2026

हर फ्लाइट में सैकड़ों यात्री, लेकिन पैराशूट एक भी नहीं, आखिर क्यों?

Pankaj Yadav

​फ्लाइट में हर यात्री को पैराशूट क्यों नहीं मिलता?​

हवाई जहाज में सैकड़ों लोग सफर करते हैं, लेकिन उनकी सीट के नीचे पैराशूट नहीं होता। आखिर ऐसा क्यों? क्या आपके मन में कभी यह सवाल नहीं आया?

Credit: iStock

​लोगों की सुरक्षा के लिए होते हैं पैराशूट फिर भी क्यों नहीं?​

पैराशूट तो लोगों की सुरक्षा के लिए ही होते हैं, फिर किसी भी पैसेंजर प्लेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैराशूट क्यों नहीं दिया जाता? अगर इसकी वजह आपको नहीं पता तो आज जान लें।

Credit: iStock

​​विमान में सैकड़ों पैराशूट रखना आसान नहीं​

दरअसल, एक पैसेंजर प्लेन में सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। जिसमें हर यात्रियों के हिसाब से पैरशूट का वजन काफी ज्यादा हो जाएगा। जिसके लिए अतिरिक्त वजन और जगह की जरूरत भी पड़ेगी।

Credit: iStock

​प्लेन उड़ता है बहुत ज्यादा ऊंचाई पर​

दूसरी वजह ये कि यात्री विमान आमतौर पर करीब 30,000 से 40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं। यहां हवा बहुत ठंडी होती है और सांस लेने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती। ऐसे में यहां पैराशूट लेकर प्लेन से कूदना जानलेवा हो सकता है।

Credit: iStock

You may also like

कभी सोचा है ट्रेन के अंदर मोबाइल सिग्नल ...
बर्फ में जम जाता है शरीर, फिर भी जिंदा र...

​पैराशूट खोलना इतना आसान नहीं​

पैराशूट से सुरक्षित उतरने के लिए सही तकनीक और ट्रेनिंग चाहिए होती है। जो हर यात्री के पास हो, यह बिल्कुल भी संभव नहीं है। घबराहट में लोगों के लिए इसका इस्तेमाल सही तरीके से करना मुश्किल है।

Credit: iStock

​चलती फ्लाइट से बाहर निकलना खतरनाक​

विमान से बाहर निकलते समय तेज हवा, विमान की गति और उससे टकराने का खतरा ज्यादा होता है। आम यात्री विमान पैराशूट से कूदने के लिए नहीं बनाए जाते।

Credit: iStock

​इमरजेंसी में दरवाजा खोलना भी मुश्किल​

उड़ते विमान में हवा का दबाव और तेज बहाव बड़ी बाधा बन सकते हैं। ऊंचाई पर सामान्य यात्री दरवाजे से निकलकर सुरक्षित तरीके से कूद सकें, यह मुश्किल है।

Credit: iStock

​पायलट का पहला मकसद विमान को सुरक्षित उतारना​

किसी परेशानी में पायलट और क्रू को विमान पर कंट्रोल बनाए रखने और संभव हो तो सुरक्षित लैंडिंग करने की ट्रेनिंग दी जाती है। यही यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प होता है।

Credit: iStock

​ऑक्सीजन मास्क क्यों दिए जाते हैं?​

केबिन में दबाव कम होने जैसी स्थिति में ऑक्सीजन मास्क यात्रियों को सांस लेने में मदद करते हैं। विमान की सुरक्षा व्यवस्था ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए बनाई जाती है।

Credit: iStock

​हवाई सफर में सुरक्षा के कई इंतजाम​

विमान की नियमित जांच, पायलटों की ट्रेनिंग, मौसम की निगरानी और इमरजेंसी प्रक्रियाएं सुरक्षा का अहम हिस्सा हैं इसलिए पैराशूट के बजाय इन व्यवस्थाओं पर ज्यादा जोर दिया जाता है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कभी सोचा है ट्रेन के अंदर मोबाइल सिग्नल क्यों हो जाता है कमजोर? जानें वजह

ऐसी और स्टोरीज देखें