Amitabh Bachchan React on Trollers: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर कोई न कोई पोस्ट शेयर करते ही रहते हैं। वहीं जब भी बिग बी कुछ पोस्ट करते हैं एक तरफ नेगेटिव तो एक तरफ पॉज़िटिव उन्हें हर तरह का रिस्पॉन्स मिलता है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) की अपकमिंग मूवी की तारीफ करते हुए पोस्ट किया। उन्होंने जूनियर बच्चन की फिल्म कालीधर लापता के लिए उन्हें बधाई दी। उनकी इस पोस्ट पर ट्रोलर्स ने तरह-तरह के कॉमेंट किए, एक यूजर ने लिखा कि आप केवल अपने बेटे की तारीफ करते रहते हैं। कभी बीवी और बहू की तारीफ भी कर दीजिए। इसपर अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) ने क्या कहा आइए बताते हैं
यूजर के इस कॉमेंट का जवाब उन्होंने उसी पोस्ट में दिया। अभिनेता ने कहा कि "हाँ मैं अपनी पत्नी और बहू की तारीफ करता हूँ लेकिन दिल में, पब्लिक में नहीं...... महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इसके अलावा बिग बी ने और दूसरे ट्रोलिंग वाले कॉमेंट पर भी रिएक्ट किया । जब लोगों ने उन्हें कहा कि वह पेड फैंस रखते हैं तब एक्टर ने सीधे-सीधे कहा कि आप भी रख लीजिए और मशहूर हो जाइए। एक्टर ने ऐसे लोगों को छोटी सोच वाला बताया।
अमिताभ बच्चन के ऐसे रिप्लाई देखकर लग रहा है कि वह सबको मुंहतोड़ जवाब देने के मूड में थे। बिग बी बेशक से कभी हाइपर नहीं होते लेकिन इस बार उन्हें एक-एक यूजर से बदला लिया और रिप्लाई किया है
