अमिताभ बच्चन को है अपने फैंस से बेताहाशा प्यार, बिग बी ने बताया क्यों प्रशंसकों के लिए अपनी हेल्थ को भी कर देते हैं नजरअंदाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 04:52 PM IST

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान अपने फैंस को लेकर दिल छू जाने वाली बात कही। एक्टर ने कहा मेरे लिए मेरे फैंस बहुत जरूरी हैं। अगर उनकी वजह से मैं दोबारा भी बीमार पड़ता हूं तो मुझे कोई परेशानी नहीं है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में अपना 80वां जन्मदिन मनाया है। बिग बी ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने फैंस को निशाश नहीं किया और अपने जन्मदिन पर फैंस को ग्रीट किया। हालांकि एक्टर ने इस दौरान किसी फैंस से हाथ नहीं मिलाया। उन्होंने अपने फैंस का अभिवादन किया। पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से ऐसा नहीं हो रहा था। फैंस एक्टर के घर बाहर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। उनके जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

amitabh bachchan (8)

amitabh bachchan (credit: Instagram)

अमिताभ की एक झलक पाने के लिए ऑडियंस बेकरार रहती हैं। यहां तक की कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर जो लाइव ऑडियंस बैठी होती है वो भी कई बार अमिताभ से गले मिलते हैं और हाथ मिलाते हैं। अमिताभ दो बार कोरोनावायस से संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन वो कभी भी अपने फैंस को हाथ मिलाने से नहीं रोकते हैं।

End of Feed