एंजियोप्लास्टी के बाद घर पहुंचे अमिताभ बच्चन, कुछ दिन परिवारवालों के बीच करेंगे आराम

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर शुक्रवार सुबह यह खबर सामने आई थी कि वो एंजियोप्लास्टी के अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जिसके बाद से ही उनके फैंस परेशान दिख रहे थे। ताजा जानकारी के अनुसार बिग बी एंजियोप्लास्टी के बाद घर की ओर निकल गए हैं। वो परिवारवालों के बीच घर पर ही कुछ दिन आराम करेंगे।

शुक्रवार की सुबह मीडिया में यह जानकारी सामने आई कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि डॉक्टर्स ने उनकी बीमारी को देखते हुए एंजियोप्लास्टी करने का फैसला लिया है। अमिताभ बच्चन के घरवालों ने उनको कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज हुआ। ताजा जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी पूरी हो चुकी है। टाइम्स नाउ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि बिग बी एंजियोप्लास्टी के बाद घर पहुंच चुके हैं।

Amitabh Bachchan

बिग बी ने भी कुछ देर पहले एक्स पर एक पोस्ट करके फैंस को बताया है कि उनकी सर्जरी ठीक हुई है। बिग बी ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मैं हमेशा इतने प्यार के लिए कृतज्ञ रहूंगा।' बिग बी के इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो सर्जरी के बाद एकदम ठीक हैं और बहुत ही जल्द पूरी तरह से रिकवर हो जाएंगे।

End of Feed