धर्मेंद्र के निधन से सूनी हुई अमिताभ बच्चन की जिंदगी, जिगरी दोस्त को कहा, 'महानता की मिसाल...'

Amitabh Bachchan and Dharmendra: बीते दिन 24 नवंबर को बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र का निधन हो गया। एक्टर के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। अब कुछ ही देर पहले ही अमिताभ बच्चन ने अपने जिगरी यार धर्मेंद्र को याद कर श्रद्धांजलि दी।

Amitabh Bachchan and Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में धर्मेंद्र की गिनती होती थी। धर्मेंद्र ने अपनी एक्टिंग और स्मार्टनेस से सभी को दीवाना बना लिया था, लेकिन कल कुछ ऐसा हुआ जिसे देख हर एक फैन ने आंसू बहाए। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने आखरी सांस लेकर हमेशा हमेशा के लिए हमारे बीच से चले गए। काफी समय से धर्मेंद्र बीमार चल रहे थे और अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद वो घर पर ही थे। कल 24 नवंबर को उनका निधन हो गया। अब हाल ही में धर्मेंद्र के बेस्ट फ्रेंड अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर कर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी।

Amitabh Bachchan and Dharmendra

Image Source: Instagram

X पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने दोस्त धर्मेंद्र (Dharmendra) के लिए लिखते हैं, 'एक और बहादुर दिग्गज हमें छोड़कर चला गया.. मैदान छोड़कर.. अपने पीछे एक ऐसी खामोशी छोड़ गया जिसे सहा नहीं जा सकता। धरम जी, महानता की मिसाल, जो न सिर्फ़ अपनी मशहूर शारीरिक मौजूदगी के लिए, बल्कि अपने बड़े दिल और सबसे प्यारी सादगी के लिए भी हमेशा याद किए जाते है। वे अपने साथ पंजाब के उस गाँव की मिट्टी की खुशबू लाए थे, जहाँ से वे आए थे, और उसी के स्वभाव के सच्चे रहे। अपने शानदार करियर में बेदाग रहे, एक ऐसी बिरादरी में जिसने हर दशक में बदलाव देखे। हालांकि बिरादरी में बदलाव हुए उनमें नहीं। उनकी मुस्कान, उनका चार्म और उनका अपनापन, जो उनके आस-पास आने वाले सभी लोगों तक फैला हुआ था। इस प्रोफेशन में एक दुर्लभ चीज। हमारे आस-पास की हवा खाली है और एक खालीपन जो हमेशा खाली रहेगा।'

End of Feed