Amitabh Bachchan के 'जलसा' को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल सामने आने से मचा हड़कंप

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 12, 2026, 04:05 PM IST

Amitabh Bachchan Faces Bomb Threat: बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से जुड़ी एक खबर ने मुंबई में हलचल मचा दी है। सामने आए एक ईमेल में कई अहम जगहों को लेकर धमकी दी गई है।

Amitabh Bachchan Faces Bomb Threat: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंबई में एक धमकी भरे ईमेल की तस्वीर सामने आई है, जिसमें शहर की कई अहम जगहों का जिक्र किया गया है। इस ईमेल में अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित घर 'जलसा' (Jalsa) का नाम भी शामिल है। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport), महालक्ष्मी स्टेडियम और मेयर ऑफिस को भी निशाना बनाने की बात लिखी गई है। ईमेल में मुंबई की एक बैंक शाखा का भी जिक्र है। इस संदेश के सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है।

Amitabh Bachchan Faces Bomb Threat

अमिताभ बच्चन के घर समेत मुंबई की कई जगहों को निशाना बनाने की धमकी, मेयर ऑफिस और बैंक का भी नाम (Image Source: AI)

ईमेल में अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' का नाम

एक्टर अमिताभ बच्चन एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह अभी हाल ही सामने आया एक ईमेल है। ईमेल के मुताबिक, इसमें अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित घर 'जलसा' को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। ईमेल में उनके घर के अलावा मुंबई की दूसरी जगहों का भी जिक्र है। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट, महालक्ष्मी स्टेडियम और मेयर ऑफिस को लेकर भी धमकी लिखी गई है। ईमेल के सब्जेक्ट में मुंबई की पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की एक शाखा में बम धमाके की धमकी का भी उल्लेख है। संदेश में खालिस्तान से जुड़े नारे और दावे भी लिखे गए हैं। हालांकि, इस ईमेल में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

End of Feed