Ramayana में लक्ष्मण बनने से किया अमिताभ के नाति Agastya Nanda ने ना , डेब्यू से पहले मारी 500 करोड़ की फिल्म को लात

Agastya Nanda Rejects Ramayana: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में लक्ष्मण के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने मना कर दिया है।

Agastya Nanda Rejects Ramayana: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) स्टारर अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर हर कोई उत्सुक हैं। ऐसे में इस फिल्म के लिए सभी किरदारों की खोज में लगे हुए हैं। इस फिल्म को दंगल और छिछोरे फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है की लक्ष्मण के रोल के लिए बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करने जा रहे एक्टर ने रिजेक्ट कर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Agastya Nanda Rejects Ramayana

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) को रामायण में(Ramayana) लक्ष्मण का किरदार ऑफर किया था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। कहा जा रहा है की एक्टर के पास पहले से ही बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं, जिसके कारण उन्होंने ये रोल रिजेक्ट कर दिया है। इस खबर के बाहर आते ही अगस्त्य को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। कई लोग कह रहे हैं की ये उनके करियर की सबसे बड़ी गलती है।

End of Feed