बहू ऐश्वर्या राय के खिलाफ ये बात सुनते ही खौल उठा था अमिताभ बच्चन का खून, लिखा- 'मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 13, 2025, 01:17 PM IST

Amitabh Bachchan on Aishwarya Rai Fake News: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपनी एक पुरानी पोस्ट के चलते खबरों में आ गए हैं। अमिताभ बच्चन इस पोस्ट में बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के खिलाफ लिखी गई फेक न्यूज पर रिएक्शन देते नजर आए थे।

Amitabh Bachchan on Aishwarya Rai Fake News: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के अलावा अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के चलते भी खबरों में रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग में कई मुद्दों पर बात करते हुए नजर आते हैं। इन सब के बीच अमिताभ बच्चन का एक पुराना ब्लॉग फिर से चर्चा में आ गया है जिसमें वो अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बारे में गलत लिखने वालों के खिलाफ बोलते हुए नजर आए थे। तो चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने क्या लिखा था।

Amitabh Bachchan on Aishwarya Rai Fake News

Image Source: Reddit

अमिताभ बच्चन ने लगा दी थी क्लास

अमिताभ बच्चन अपने एक ब्लॉग के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। साल 2010 में ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर खबर फैलाई गई थी कि एक्ट्रेस पेट की टीबी के कारण मां नहीं बन पा रही है। इस बात अमिताभ बच्चन काफी गुस्सा हो गए थे उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि 'ये खबर पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत है।' इसके आगे उन्होंने लिखा 'मैं अपने परिवार का हेड हूं। ऐश्वर्या मेरी बहू नहीं, बल्कि मेरी बेटी है, एक सम्मानित महिला है, मेरे घर और परिवार का हिस्सा है। अगर कोई उनके खिलाफ अपमानजनक बात करेगा, तो मैं अपनी आखिरी सांस तक उनके लिए खड़ा रहूंगा। अगर आपको मुझसे या अभिषेक (Abhishek Bachchan) से कुछ कहना है, तो मैं सुन लूंगा लेकिन मेरे परिवार की महिलाओं पर गलत कमेंट किया, तो मैं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगा।' अमिताभ बच्चन का ये ब्लॉग खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed