'बच गए या फंस गए...' Amitabh Bachchan को खालिस्तानी आतंकी Gurpatwant Singh Pannun ने दी धमकी

दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बिग बी को धमकी दी है।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने जान से मार देने की धमकी दी थी। इस खबर के सामने आने के बाद अमिताभ के फैंस टेंशन में आ गए थे। इस बीच अमिताभ बच्चन को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। अब खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमिताभ बच्चन को धमकी दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Kabhi Khushi Kabhie Gham 2 में 'पू' बनकर ग्लैमर का तड़का लगाएंगी ये हसीना!!)

amitabh bachchan

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अमिताभ बच्चन को दी धमकी (pic credit-IMDb/twitter)

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अमिताभ बच्चन को दी धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कनाडा में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें 19 से 27 नवंबर के बीच लोगों से अमिताभ के घर के बाहर जुटने की अपील की गई है। इस पोस्ट में 11 लाख रुपये देने की बात भी कही गई है। हालांकि, इस वायरल पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिख्स फॉर जस्टिस के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए जाने का दावा करने वाले पोस्ट में 'खालिस्तान जलसा' का जिक्र है। इसमें लिखा गया है, 'बच गए या फंस गए।' पोस्ट में 31 अक्टूबर 1984 को मुंबई के सिखों का भी जिक्र किया गया है। इस धमकी के बाद अमिताभ के मुंबई स्थित घर जलसा की सुरक्षा कड़ी किए जाने की खबर है।

End of Feed