'सब छोड़कर चले...', धर्मेंद्र के बाद अमिताभ बच्चन के एक और करीबी दोस्त का हुआ निधन, बुरी तरह टूटे बिग बी

Amitabh Bachchan Friend Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने एक करीबी दोस्त को खो दिया है. अभिनेता ने भावुक शब्दों में एक पोस्ट किया और उसमें दोस्त को खोने का दर्द बयां किया. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए आपको पोस्ट दिखाते हैं.

Amitabh Bachchan Friend Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन पर दुखों के पहाड़ टूट पड़ा है. अभिनेता ने अपने एक जिगरी दोस्त को खो दिया. अभिनेता के एक दोस्त का निधन हो गया, जो उनके बेहद करीबी थी. इस दुखद घटना का खुलासा खुद अभिनेता ने एक पोस्ट के जरिए किया है, जिसमें उन्होंने अपने दोस्त की याद में एक भावुक नोट लिखा है लेकिन अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में दोस्त का नाम या भी निधन का कारण का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि अभिनेता अपने दोस्त को खोकर काफी ज्यादा गम में हैं.

amitabh

Google - Photo Credit

अमिताभ बच्चन ने खोया अपना खास दोस्त

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 12 मार्च की शाम को एक ब्लॉग लिखा, जिसमें उन्होंने अपने दोस्त को याद किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'एक और प्यार दोस्त को याद खो दिया. एक ऐसा व्यक्ति जो असीम स्नेह और विनोद से परिपूर्ण था. हर परिस्थिति में मजबूत और निश्चय... वह सबसे मुश्किल परिस्थितियों से भी निकलने का रास्ता खोज लेता था. उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी और विश्वास ही नहीं होता कि अब वो हमारे बीच नहीं रहा. एक एक करके सब हमें छोड़कर जा रहे हैं.' अमिताभ बच्चन ने अपने इस पोस्ट के साथ रोने वाला इमोजी भी बनाया. जिससे साफ है कि वह अपने दोस्त को खोकर काफी ज्यादा दुखी हैं और इस बढ़ती उम्र में वह इस तरह की न्यूज का सामना नहीं करना चाहते हैं. अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर फैंस भर भरकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोगों ने अमिताभ को सांत्वना दी है तो कुछ लोग अभिनेता का हौंसला बढ़ाने का काम कर रहे हैं.

End of Feed