किससे बच गए Amitabh Bachchan? दिग्गज एक्टर ने खोला राज

Amitabh Bachchan Tweet: दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन की 'बच गए' पोस्ट ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए थे। अब अमिताभ बच्चन ने खुद बताया है कि इस पोस्ट के पीछे की असली वजह क्या थी।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सामने आया था, जिसे देखकर लोग दंग रह गए थे। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बच गए...' इस बीच अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस ट्वीट ने फिर से इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Salman Khan की सिंगिंग पर Sona Mohapatra ने उठाए सवाल)

amitabh bachchan tweet

अमिताभ बच्चन का नया ट्वीट वायरल (pic credit-instagram)

अमिताभ बच्चन का ट्वीट वायरल

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक नया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'केबीसी के सेट पर बेल्ट टूट गई जल्द से नाड़ा बांध लिया बच गए...' यानी केबीसी की शूटिंग के दौरान उनकी पैंट की बेल्ट टूट गई थी। ऐसे में उन्होंने तुरंत नाड़ा बांधा और राहत की सांस लेते हुए 'बच गए' लिख दिया। इस सफाई से साफ हो गया कि उनकी पुरानी पोस्ट का सुरक्षा से जुड़ी खबरों से कोई लेना-देना नहीं था। अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर सभी लोग चिंतिंत हैं। एक्टर अमिताभ बच्चन को लगातार धमकियां मिल रही हैं।

End of Feed