75 Republic Day : आज भारत में 75वें गणतंत्र दिवस की धूम मची हुई है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम जनता तक सभी इस दिन को खास अंदाज में मना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के शहंशाह ने भी इस दिन को बेहद खास तरीके से मनाया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं बिग बी का ये अलग अंदाज
बिग बी अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) ने आज गणतंत्र दिवस( 75 Republic Day) के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में स्टार मुक व बधिर बच्चों के साथ राष्ट्रगान गा रहे हैं। वह उनके साथ साइन लैंग्वेज में जन-गण-मन गुनगुना रहे हैं। बिग बी के साथ सभी बच्चे खड़े हैं है और हाथों से इशारे करते हुए राष्ट्रगान को गुनगुना रहे हैं। इसे साझा करते हुए उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। फैंस बिग बी की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं और उनके अंदाज को सलाम भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा कि आज देश की शान हैं। वहीं दूसरे यूजर ने उनके अयोध्या आने की भी तारीफ की। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन सफेद कोट में नजर आ रहे हैं वहीं उनके साथ खड़े बच्चों ने भी सफेद रंग की ड्रेस पहनी है। फैंस उनकी इस पोस्ट को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
