Ramayana Team Meet Amit Shah: बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) की चर्चा हर तरफ हो रही है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई की है और अब इसकी नजर 2000 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े पर है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने माता सीता की भूमिका निभाई है। यश (Yash) रावण के किरदार में दिखाई दिए हैं। अब फिल्म को लेकर एक नया न अपडेट सामने आया है। फिल्म की टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
2000 करोड़ की ओर 'रामायण', रणबीर-साई पल्लवी से मिले अमित शाह (Image Source: The World Of Ramayana Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Shah Rukh Khan ने कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा को भेजा लीगल नोटिस, Anant Ambani जुड़े वीडियो पर उठाया सख्त कदम
अमित शाह ने की 'रामायण' की टीम से मुलाकात
एक्टर रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म रामायण की टीम की कुछ तस्वीरें है, जो खूब वायर हो रही हैं। इन वायरल हो रही तस्वीरों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में 'रामायण' (Ramayana) की टीम से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra), निर्देशक नितेश तिवारी,साई पल्लवी और रणबीर कपूर मौजूद रहे। अमित शाह ने फिल्म की पूरी टीम को दुनियाभर में मिली सफलता के लिए बधाई दी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:24 थप्पड़ जड़ Raza Murad ने सुजा दिया था Ranveer Singh का गाल, तब जाके बना 'पद्मावत' का परफेक्ट सीन
1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई
'रामायण' (Ramayana) ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब फिल्म 2000 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। फिल्म की कमाई भारत के साथ-साथ विदेशों में भी जारी है। फिल्म की कमाई को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
ऑस्कर की रेस में भी शामिल हुई 'रामायण'
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के अलावा 'रामायण' (Ramayana) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म को 2027 के एकेडमी अवॉर्ड्स (Academy Awards) की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की 20 फिल्मों वाली लॉन्गलिस्ट में जगह मिली है। यानी फिल्म की चर्चा सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है।
