अफेयर की अफवाहों के बीच Govinda ने Komal Rani संग दिए 'Roopa' मूवी के लिए दिए पोज, पिक्स हुईं वायरल

Govinda-Komal Pose Together: हाल ही में कोमल रानी स्वर्णकार ने अपने सोशल मीडिया पर गोविंदा के साथ कई पिक्स शेयर की हैं। देखते ही देखते ये पिक्स इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

Govinda-Komal Pose Together: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर गोविंदा कई महीनों से लगातार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म 'रूपा' में गोविंदा की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार ने इंटरनेट पर कई पिक्स शेयर की हैं। गोविंदा और कोमल की ये सभी पिक्स चर्चा का विषय बन गई हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म 'रूपा' के प्रमोशन के दौरान सामने आई नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तस्वीरों में दोनों की शानदार बॉन्डिंग और खास अंदाज देखकर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के बंगले जलसा पर छिड़ गई है महाभारत, भाभी रमोला बच्चन ने उठाया सवाल)

Govinda and Komal Rani Swarnkar's Roopa Promotion Pictures Grab Attention

गोविंदा और कोमल ने साथ में दिए पोज (Pics Credit: Instagram)

फोटोज में दिखी गोविंदा-कोमल की शानदार केमिस्ट्री

हाल ही में कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोविंदा के साथ कई पिक्स शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक शानदार आउटडोर लोकेशन पर पोज देते नजर आ रहे हैं। कोमल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रूपा की बेहद प्यारी झलक।' फोटोज में गोविंदा सफेद शर्ट और मैचिंग ब्लेजर के साथ ब्लैक ट्राउजर पहने दिखाई दिए। उनके लुक को बड़े सनग्लासेस और पिंक पॉकेट स्क्वायर ने आकर्षक बना दिया है।

वहीं दूसरी ओर कोमल रानी लैवेंडर कलर की खूबसूरत साड़ी और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले पर्पल ब्लाउज में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को स्टेटमेंट नेकलेस, चूड़ियों और रिंग के साथ पूरा किया। इन पिक्स में दोनों की केमिस्ट्री भी शानदार लग रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Worldwide Box Office: 8 दिनों में 1000 करोड़ी बनी रणबीर-यश की फिल्म, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले)

End of Feed