कहो ना प्यार है 2 पर अमीषा पटेल ने खिलखिलाते हुए दिया जवाब, बोलीं 'राकेश अंकल और ऋतिक...'

Ameesha on Kaho na pyaar hai 2: बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने फिल्म कहो ना प्यार है 2 (Kaho na pyaar hai) से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो बहुत बड़ी हिट रही थी। इस फिल्म से अमीषा को रातों-रात पहचान मिल गई थी। अमीषा पटेल ने मीडिया से कहो ना प्यार है के सीक्वल पर बात करते हुए कहा है कि पब्लिक चाहती है लेकिन इसके लिए राकेश रोशन और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से बात करनी पड़ेगी।

Ameesha on Kaho na pyaar hai 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सीक्वल का ट्रेंड बहुत पुराना है। जब भी कोई फिल्म हिट हो जाती है तो मेकर्स उसका सीक्वल निकालकर पैसे बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि इंडस्ट्री में कुछ निर्माता-निर्देशक ऐसे भी हैं, जो कल्ट फिल्मों का सीक्वल बनाकर उनका नाम खराब न करने में भरोसा रखते हैं। डायरेक्ट राकेश रोशन ऐसे ही फिल्मकारों में से एक हैं, जिनकी कई फिल्में हिट रही हैं लेकिन सीक्वल के नाम पर पैसे बनाने की कोशिश नहीं की है। साल 2000 में राकेश रोशन ने कहो ना प्यार है नाम की रोमांटिक मूवी बनाई थी, जिसमें ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। सालों से इसके सीक्वल की मांग उठ रही है लेकिन मेकर्स ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा है।

Kaho naa pyaar hai

अदाकारा अमीषा पटेल ने कहो ना प्यार है सीक्वल पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि लोग इसे देखना चाहते हैं लेकिन मेकर्स से बात करनी होगी। कुछ देर पहले अमीषा पटेल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने मीडिया से बात की। अमीषा पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कहो ना प्यार है 2 को लोग तो देखना चाहते हैं लेकिन इसके लिए राकेश अंकल और ऋतिक से बात करनी होगी।"

End of Feed