'सिकंदर' में सलमान-रश्मिका के एज गैप पर Ameesha Patel ने दिया रिएक्शन, बोलीं 'मेरे और सनी जी के...'

Ameesha Patel on Salman-Rashmika on Age Gap: 'सिकंदर' मूवी में रश्मिका मंदाना संग सलमान खान ने काम किया है। फिल्म में सलमान-रश्मिका के बीच एक एज गैप को लेकर कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने इस जोड़ी का सपोर्ट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

Ameesha Patel on Salman-Rashmika on Age Gap: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर खत्म होता नजर आ रहा है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया है। 'सिकंदर' के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने रश्मिका मंदाना संग एज गैप को लेकर भी बात की थी। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने भी सलमान-रश्मिका के एज पर अपना रिएक्शन देते हुए एक्टर्स का सपोर्ट किया है।

Ameesha Patel on Salman-Rashmika on Age Gap

सलमान खान और रश्मिका मंदाना का सपोर्ट करते हुए अमीषा पटेल ने कहा, 'मेरे और सनी जी में भी 20 साल का गैप था, पर जब जोड़ी चलती है तो चलती है।' इस दौरान अमीषा पटेल ने पैप्स के सामने सलमान खान को फ्लाइंग किस भी दी। अमीषा पटेल ने फिल्म 'गदर 2' में भी सनी देओल के साथ काम किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

End of Feed