Radhika Merchant Called Shah Rukh Khan Uncle: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शाहरुख खान ने एंकरिंग की थी। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें राधिका, शाहरुख खान को अंकल बुलाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ये क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद कई लोग शाहरुख खान का भी जमकर मजाक बना रहे हैं। दरअसल राधिका और अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन में शाहरुख, सलमान और आमिर खान के साथ ही अमिताभ बच्चन से लेकर जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और करीना कपूर भी नजर आई हैं।
Radhika Merchant Called Shah Rukh Khan 'Uncle'
बॉलीवुड स्टार्स अंबानियों की शादी में जमकर नाच गाना भी करते नजर आए हैं। इस बीच शाहरुख खान के साथ तो कई कॉन्ट्रोवर्सी लिपट गई हैं। पहले रामचरण के इडली बुलाने के चक्कर में उनकी क्लास लगा दी गई, इसके बाद अब राधिका के इस वीडियो के चलते उनका मजाक बन रहा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
'शाहरुख खान अंकल में आपका एक डायलॉग बोलूंगी'
वायरल वीडियो में अनंत, राधिका और शाहरुख खान एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। राधिका कहती हैं, 'शाहरुख अंकल आप यहां हैं तो में आपका एक डायलॉग भी सुनाना चाहती हैं।' जिसपर मजाकिया अंदाज में शाहरुख खान कहते हैं, 'अगर मेरी जगह अक्की (अक्षय कुमार) होता तो तुम उसका डायलॉग बोलतीं।' इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कह रहे हैं कि राधिका ने बिल्कुल सही अंदाज से शाहरुख खान को बुलाया है।
