बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर फिल्म अगले साल आएगी। यह मूवी नौ फरवरी 2024 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शनिवार (एक जुलाई, 2023) को फिल्म के मेकर्स ने यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।
रवीना टंडन की बेटी का नाम राशा थडानी है। (फाइल)
रिलीज के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे, जबकि निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर कर रहे हैं। कपूर 'रॉक ऑन!!', 'काई पो छे', 'केदारनाथ' और 'फितूर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
मूवी के जरिए देवगन का भांजा अमन देवगन और अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी फिल्म जगत में अपने करियर की शुरुआत करेंगे। वैसे, फिल्म के नाम की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।
