क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं Amaal Malik, सिंगर ने अपने पेरेंट्स को ठहराया जिम्मेदार

Amaal Mallik Blames Parents: बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बेहद ही गंभीर खुलासा किया है। इस पोस्ट के माध्यम से अमाल मलिक ने बताया कि वो क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और इसके जिम्मेदार उनके पेरेंट्स ही हैं।

Amaal Mallik Blames Parents: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) अपने हालिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि वो क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि अमाल मलिक ने इसे लिए अपने पेरेंट्स को जिम्मेदार ठहराया है। अपनी इस पोस्ट के माध्यम से अमाल मलिक ने यह भी बतया है कि वो काफी समय से अपने परिवार के दूरी बनाए हुए हैं। अमाल मलिक के इस खुलासे के बाद अब फैन्स भी सिंगर के प्रति चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

Amaal Mallik

अमाल मलिक अपने इस पोस्ट में कहा कि वो इस पॉइंट पर आ गए है कि वो अब ज्यादा चुप नहीं रह सकते हैं। सालों से मुझे बार-बार यह एहसास कराया गया कि मैं सबसे कम हूं। भले ही मैं लोगों के लिए एक अच्छा जीवन बनाने में रह मेहनत करता रह गया। मैंने अपना हर सपना तोड़ दिया और खुद को सबसे कम आंका। मैंने अपनी 126 धुनों को बनाने में खूब खून, पसीना और आंसू बहाए।

End of Feed