Alpha Beta Gamma: कैन्स फिल्म फ़ेस्टिवल के बाद अब बड़े परदे पर धमाल करेगी फिल्म, श्रीकुमार शंकर करेंगे डेब्यू

Alpha Beta Gamma Film releasing: श्रीकुमार शंकर की पहली फिल्म "अल्फा बीटा गामा" अब थियेटर में रिलीज़ हो रही है। इसी के साथ फिल्म कैन्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल में धमाल मचाने के बाद लोग फिल्म का लुफ़त बड़े परदे पर ले सकते हैं।

Alpha Beta Gamma Film releasing: अल्फा बीटा गामा साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म है,जिसका निर्देशक नवोदित शंकर श्रीकुमार ने किया था। भारतीय निशान, अमित कुमार वशिष्ठ और रीना अग्रवाल ने इस फिल्म में एक्टिंग कर जान डाल दी है। कहानी और पटकथा मेनका शर्मा और शंकर ने लिखी है , फिल्म के निर्माता निर्माण जितिन राज, मोना शंकर, थॉमस पुन्नूस और मेनका शर्मा ने किया है। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म अब बड़े परदे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Alpha Beta Gamma Film releasing

ल्फा बीटा गामा साल (Alpha Beta Gamma) की कहानी उस इस प्रकार है कोरोना काल में पहले लॉकडाउन के दौरान एक आदमी, उसकी पत्नी और पत्नी का ब्वॉयफ्रेंड एक ही घर में 14 दिनों के लिए बंद हो गए हों तो उसका नज़ारा क्या होगा? क्या होगा घर के अंदर का माहौल? कुछ ऐसे ही मसालेदार तड़के के साथ एक लव स्टोरी फिल्म देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म इसी महीने 8 मार्च को बड़े परदे पर लोगों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। साथ ही पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट के कुछ लोगों ने एक टीम बना कर इस फिल्म को बनाया है।

End of Feed