Karan Johar के साथ अब प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाएंगी Alia Bhatt, नई फिल्म ऐलान कर खुद ही बन गईं हिरोइन

Alia To Produce Jigra With Karan Johar: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों हिट पर हिट मूवी देकर छाई हुई हैं। खास बात तो यह है कि उनके हाथ अब एक और नया प्रोजेक्ट लगा है। दरअसल, आलिया भट्ट अब 'जिगरा' फिल्म में नजर आएंगी, जो कि साल 2024 में रिलीज होने वाली है।

Alia To Produce Jigra With Karan Johar: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी धमाकेदार फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस साल भी आलिया भट्ट ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिेए खूब धमाल मचाया था। रणवीर सिंह और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट के बाद धर्मा प्रोडक्शन की एक और फिल्म लगी है, जिसका मोशन पोस्टर करण जौहर और आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है।

End of Feed