बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का करियर बुलंदियो पर हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहद खुश है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के साथ आस्क मी एनीथिंग सेंशन रखा। इस सेशन के दौरान एक्ट्रेस ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। उन्हीं सवालों के स्क्रीन शॉर्ट एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। एक फैन ने एक्ट्रेस से पूछा कि वो एंग्जायटी से कैसे डील करती हैं? एक्ट्रेस ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर एक दम कुछ बदलाव हो जाता है और जिसे मैं कंट्रोल नहीं कर सकती हूं तो मुझे एंग्जायटी फील होने लगती हैं।
alia bhatt (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैं एंग्जायटी महसूस करती हूं तो काम में उलझी हुई महसूस करती हूं। मुझे उन चीजों को समझने में टाइम लगता है। मैं कोशिश करती हूं कि उन चीजों को थोड़ा टाइम दूं। खुद पर प्रेशन ना लूं। मैं उन चीजों को समझती हूं जो मैं फील कर रही हूं।
आलिया बोलीं- बेटी राहा से दूर रहना आसान नहीं
आलिया ने कहा कि जब उन्हें अपनी बेटी राहा से दूर होना पड़ाता है तो उन्हें अलग होने की एंग्जायटी महसूस होती है। उसे छोड़कर काम पर जाना कभी भी आसान नहीं होता है। लेकिन फिर मैं ये सोचती हूं कि वो परिवार के साथ। इस वजह से मुझे थोड़ी कम गिल्टी होती है। एक्ट्रेस ने बेटी का निकनेम का खुलासा किया है। एक्ट्रेस बेटी को राहु, रारा और लॉलीपॉप प्यार से बुलाती हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जिगरा में नजर आएंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।
