'Ramayana' के ट्रेलर ने जीता Alia Bhatt का दिल, रणबीर कपूर की तारीफ में कही ये बात

Alia Bhatt on Ranbir Kapoor's Ramayana Trailer: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर देखने के बाद अब आलिया भट्ट ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

Alia Bhatt on Ranbir Kapoor's Ramayana Trailer: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों के अंदर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दर्शकों ने इस मूवी के ट्रेलर के लिए बहुत लंबा इंतजार किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर यश फिल्म में लंकापति रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। ऐसे में अब रणबीर कपूर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी 'रामायण' के ट्रेलर को देखने के बाद अपनी राय शेयर की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana Movie' में डबल रोल निभा रहे हैं Ranbir Kapoor, ट्रेलर में हुआ बड़ा खुलासा)

Alia Bhatt reacts to Ramayana trailer

'रामायण' का ट्रेलर देख आलिया भट्ट ने कही ये बात

'रामायण' पर आया आलिया भट्ट का रिएक्शन

आलिया भट्ट ने 'रामायण' के नए ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। 'रामायण' को लेकर दिए आलिया भट्ट के रिएक्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया। उन्होंने ट्रेलर रीपोस्ट किया और इमोजिस के साथ लिखा 'DIWALI 2026।' बाकी लोगों की तरह आलिया भट्ट भी फिल्म का दिवाली 2026 वाली भव्य थिएटर रिलीज का इंतजार कर रही हैं। आलिया भट्ट का रिएक्शन देखने के बाद फैन्स ने उनकी तारीफ भी की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day Box Office: पहले दिन बंपर ओपनिंग लेगी टॉम हॉलैंड की फिल्म, इतनी होगी कमाई)

मेकर्स ने 30 जुलाई 2026 को सुबह 4:15 बजे यानी ब्रह्म मुहूर्त में 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज किया था। ज्यादातर फैन्स को यह ट्रेलर काफी पसंद आया है तो कईयों को इसके वीएफएक्स में थोड़ा फीकापन लगा है। करीब चार मिनट के इस ट्रेलर में अच्छाई और बुराई की लड़ाई की झलक देखने को मिलती है। रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण बने हैं। डीएनईजी के विजुअल इफेक्ट्स और हंस जिमर व ए.आर. रहमान का म्यूजिक बहुत अच्छा है। ट्रेलर को सिनेमा के बड़े स्तर के लिए सराहा जा रहा है। हालांकि इस ट्रेलर में फैन्स ने हनुमान के रूप में सनी देओल को काफी मिस किया।

End of Feed