
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Baby: आलिया - रणबीर को बधाई देने अस्पताल पहुंचे आमिर खान, नीतू कपूर ने बताया कैसी हैं आलिया?
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby News in Hindi: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं, उन्हें आज सुबह- सुबह ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आलिया रणबीर को फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं और आने वाले बेबी के लिए दुआएं मांग रहे हैं। आलिया- रणबीर ने एक दूसरे को ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान डेट करना शुरू किया था। साल 2022 के अप्रैल महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। आलिया ने शादी के कुछ समय बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया था। आलिया की प्रेग्नेंसी कई यूजर्स के लिए हैरान करने वाली थी। आलिया की शादी को केवल 7 महीने ही पूरे हुए हैं।