Alia Bhatt Praised Border 2: फिल्म 'बॉर्डर 2' बीते 23 जनवरी को रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज हुई। सनी देओल को एक बार फिर बड़े परदे पर देशभक्ति दिखाते हुए देख दर्शक मानों फैन हो गई है। इस फिल्म में सनी के साथ-साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं। जनता के प्यार ने इस फिल्म को हिट मूवीज के लिस्ट में शामिल कर दिया है। वहीं हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म 'बॉर्डर 2' स्टार कास्ट की जमकर तारीफ कर डाली और फिल्म को रिव्यू भी दिया।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखती हैं, 'इतनी खूबसूरत फिल्म.. बॉर्डर 2 (Border 2) की पूरी कास्ट ने क्या शानदार परफॉर्मेंस दी है!!!!! और मेरे प्यारे दोस्त वरुण धवन ने कमाल कर दिया!!! वो कर रहा है जो वो सबसे अच्छा करता है, हर एक फ्रेम में अपना दिल और आत्मा डाल रहा है.. तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। साल की क्या ज़बरदस्त शुरुआत है! पूरी टीम को बधाई।' आलिया भट्ट के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि वो आम जनता की तरफ फिल्म 'बॉर्डर 2' की फैन हो गई हैं। आलिया भट्ट ने दोस्ती निभाते हुए वरुण धवन (Varun Dhawan) की जमकर तारीफ कर डाली। जैसा की आपको मालूम है आलिया और वरुण ने फिल्म 'द स्टूडेंट ऑफ दी इयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी काफी अच्छी बान्डिंग है।
अब बात करें फिल्म 'बॉर्डर 2' कि तो इन चार दिनों में इसने 177 करोड़ का क्लेक्शन कर डाला। जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ फिल्म क्लब में शामिल होने वाली है। अभी तक फिल्म के सिनेमाघरों में हाउस्फुल शो हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 300 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। बता दें 'बॉर्डर 2' 1997 की क्लासिक फिल्म Border की स्पिरिचुअल सीक्वल है, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ लॉन्गेवाला की लड़ाई तक सीमित नहीं है। फिल्म पूरे 1971 युद्ध को दिखाती है, जिसमें इंडियन आर्मी, एयर फोर्स और नेवी के संयुक्त ऑपरेशंस, बहादुरी और बलिदान पर फोकस है।
