आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान को गले लगाकर विश किया बर्थडे, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 25, 2025, 08:09 PM IST

Alia Bhatt Birthday Wish For Mother Soni Razdan : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी मां सोनी राजदान (Soni Razdan) के बर्थडे पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। आलिया भट्ट का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते...

Alia Bhatt New Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर खबरों में हैं। आलिया भट्ट अपनी एक के बाद एक फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों का फैंस भी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट भी आते रहते हैं। इन सब के बीच आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। आलिया भट्ट की इस नई पोस्ट पर लोग खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट की नई पोस्ट में क्या बात है।

Alia Bhatt Birthday Wish For Mother Soni Razdan

Image Source: Alia Bhatt Instagram

आलिया भट्ट ने मां को विश किया बर्थडे

एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह आलिया भट्ट की कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट है, जो उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान (Soni Razdan) के बर्थडे पर शेयर की है। आलिया भट्ट ने इस मौके पर मां संग दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। आलिया भट्ट ने लिखा 'हैप्पी बी-डे मामा बर्डी। आप मेरा पूरा यूनिवर्स हो और आप हर सिंगल डे उसे लाइट अप करती हो।'

End of Feed