Alia Bhatt-Shaheen Bhatt: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। कभी आलिया भट्ट अपनी किसी तस्वीर को लेकर खबरों में आ जाती है, तो कभी एक्ट्रेस का मस्ती करते हुए कोई वीडियो वायरल हो जाता है। इसी अब आलिया भट्ट की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट अपनी बहन अपनी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) और शाहीन के बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा (Ishaan Mehra) के साथ नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट की इन तस्वीरों में क्या खास है।
Image Source: Shaheen Bhatt Instagram
'जीजू' संग नजर आईं आलिया भट्ट
एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। अभी हाल ही में आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस शाहीन भट्ट और अपनी बहन के बायफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ एक शानदार आइलैंड वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट अलग-अलग अंदाज में नजर आईं। कभी आलिया भट्ट मस्ती करती दिखीं, तो कभी जिम में मेहनत करती नजर आईं। आलिया भट्ट की उनके 'जीजू' के साथ वाली ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर गदर काट रही है। इन तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इन तस्वीरों के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में फिल्म 'अल्फा' (Alpha) और 'लव एंड वॉर' (Love & War) का नाम शामिल है। फिल्म लव एंड वॉर में आलिया भट्ट रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ धमाल मचाएंगी तो वहीं फिल्म अल्फा में वो बॉबी देओल (Bobby Deol) के साथ नजर आएंगी। आलिया भट्ट की इन नई तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
