Alia Bhatt Friend Wedding: आलिया भट्ट ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इन तस्वीरों को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब एक्ट्रेस अपनी बेस्ट फ्रेंड तान्या साहा गुप्ता की शादी में एन्जॉय कर रही है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट बोले चूड़ियां बोले कंगना गाने पर जमकर ठुमके लगा रही हैं।
Alia Bhatt
कान्स में धमाका करने के बाद अब आलिया अपनी बेस्ट फ्रेंड तान्या साहा की शादी में शामिल होने के लिए स्पेन पहुंची हैं। इस वायरल वीडियो में राहा की मम्मी जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान आलिया भट्ट ने वाइट फ्यूजन लहंगा कैरी किया है।
ओवरकोट ने लगाया लुक में चार चांद
इस आउटफिट में प्लीटेड स्कर्ट, एक बोल्ड ब्लाउज और एक खूबसूरत ओवरकोट है, जिसमें आलिया भट्ट काफी प्यारी लग रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने एक शानदार चोकर, स्टेटमेंट सनग्लास और एक स्लीक अपडू के साथ पेयर किया है।
आलिया भट्ट का कान्स लुक
आलिया भट्ट ने हाल ही में 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने गूची की बनाई सेक्विन साड़ी पहनी थी, जो पूरी तरह क्रिस्टल से बनी थी। जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया था। साथ ही आलिया ने सॉफ्ट बेज गाउन भी कैरी किया था। जिसमें नीचे की तरफ फ्रिल वर्क था।
इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट
आलिया लास्ट टाइम ‘जिगरा’ में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। इसी साल उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज होने वाली है। जिसका फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं।
